Site icon Dainik Savera Times

सेना और पुलिस में शामिल होने के लिए युवाओं को प्रेरित करने वाला फ्लैक्स बोर्ड जारी किया

पटियाला : नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के मौके पर, पंजाब सरकार ने राज्य के युवाओं को नशीली दवाओं की बुराई से दूर रखने और उन्हें राष्ट्र सेवा और रोजगार के रचनात्मक रास्ते पर ले जाने के लिए ‘नशीली दवाओं के खिलाफ जंग’ अभियान के तहत एक बड़ी और अनोखी पहल शुरू की।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पटियाला में, डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल की देखरेख में जिला प्रशासन और जिला रोजगार एवं व्यापार ब्यूरो, पटियाला द्वारा तैयार किए गए खास जानकारीपूर्ण फ्लैक्स बोर्ड औपचारिक रूप से जारी किए।

ये फ्लैक्स बोर्ड जल्द ही पटियाला के 400 खेल के मैदानों में लगाए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा इनसे फायदा उठा सकें। फ्लेक्स बोर्ड के जरिए, वर्दी वाली सेवाओं में शामिल होने के इच्छुक युवाओं की सुविधा के लिए पंजाब पुलिस, भारतीय सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में भर्ती के लिए जरूरी शारीरिक मानकों और टैस्ट के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

इस बारे में और जानकारी देते हुए, पटियाला के डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि महाराजा भलिंदर सिंह पोलो ग्राउंड में लगाए गए बोर्ड की तर्ज पर आने वाले दिनों में ये जागरूकता फ्लैक्स बोर्ड पटियाला जिले के सभी मुख्य एथलैटिक मैदानों, स्कूलों के खेल के मैदानों और गांवों के आम खेल के मैदानों में लगाए जाएंगे।

Exit mobile version