Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब लोक संपर्क विभाग द्वारा महाशिवरात्रि को समर्पित धार्मिक समारोह एवं लंगर

March 5, 2025

पंजाब लोक संपर्क विभाग द्वारा महाशिवरात्रि को समर्पित धार्मिक समारोह एवं लंगर

चंडीगढ़: सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व को समर्पित विशेष धार्मिक समारोह और लंगर का आयोजन किया गया। पंजाब सिविल सचिवालय की बैकसाइड पार्किंग में आयोजित किए गए धार्मिक समारोह की शुरुआत श्री गणेश पूजा से की गई।  इसके बाद शिव पुरोहित जंगम जगमेश्वर की जंगम मंडली ने अपने अनूठे और पारंपरिक अंदाज़ में शिव-पार्वती विवाह की महिमा का गुणगान किया। शिव जंगम मंडली द्वारा भगवान शिव की स्तुति में गाए गए भजनों को शिव भक्तों ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ सुना। धार्मिक समारोह का समापन शिव आरती के साथ हुआ। समारोह के दौरान संगत के लिए दूध और मिठाइयों का अटूट लंगर लगाया गया, जिसमें हज़ारों श्रद्धालुओं ने चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर उपस्थित मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी (मीडिया) श्री आदिल आज़मी, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सचिव श्री मालविंदर सिंह जग्गी, निदेशक श्री विमल कुमार सेतिया एवं अतिरिक्त निदेशक श्री संदीप सिंह गाढ़ा ने भी श्रद्धालुओं को लंगर परोसा। समारोह में भारतीय हॉकी टीम के उप-कप्तान हार्दिक सिंह और खिलाड़ी गुरजंत सिंह (दोनों ओलंपिक पदक विजेता) भी उपस्थित रहे। विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा मीडिया कर्मियों ने उत्साहपूर्वक सेवा की। इस अवसर पर पंजाब सिविल सचिवालय-1 एवं 2, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय तथा पंजाब विधानसभा के कर्मचारी भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- Iran-Israel War: ईरानी संस्था का दावा, संघर्ष के दौरान मारे गए 3 हजार से ज्यादा लोग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें