Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

PGI में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल हुई खत्म, 1600 डॉक्टर अपने काम पर लौटे

August 22, 2024

PGI में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल हुई खत्म, 1600 डॉक्टर अपने काम पर लौटे

चंडीगढ़: पीजीआई में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है। पिछले 11 दिन से रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल चल रही थी। जिसके कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आज इस केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी हुई थी, वीरवार शाम से हीं रेजिडेंट डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर लौट आए थे। रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि मरीजों को जिस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा था उसके चलते उन्होंने अभी अपनी हड़ताल खत्म कर दी है और 1600 रेजिडेंट डॉक्टर काम पर लौट आए हैं। उन्होंने कहाँ कि अगर आगे इस केस में कुछ नहीं हुआ तो वो फिर से हड़ताल पर जा सकते हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें