उपस्थित सदस्यों से चंदा भी एकत्रित किया गया। गैरहाजिर सदस्यों को 5 दिसंबर को होने वाली अगली बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने की हिदायत दी गई। लगातार गैरहाजिर रहने वाले सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा 1 जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के पे-कमीशन के बकाया भुगतान का उठा। सदस्यों ने आरोप लगाया कि 1 जनवरी 2016 से 30 जून 2021 तक के बकाये का भुगतान किस्तों में किया जाना था, लेकिन कुछ कर्मचारियों को एक-दो किस्तें देने के बाद बाकी सेवानिवृत्त कर्मचारियों का बकाया तैयार ही नहीं किया गया।
रिटायर्ड पटवारी-कानूनगो का बकाया भुगतान न होने पर रोष

Retired Revenue Staff Protest Delay in Pending Dues : मोगा। रिटायर्ड रेवेन्यू कानूनगो-पटवारी वेलफेयर एसोसिएशन ने पे-कमीशन के सात माह के बकाये और मेडिकल बिलों का भुगतान लंबित रहने पर प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई।
एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि डिप्टी कमिश्नर को लिखित शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। सदस्यों ने सरकार से बकाया भुगतान जल्द करवाने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बैठक में जहां दिवंगत कानूनगो गुरदेव सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई, वहीं सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और प्रशासनिक अधिकारियों की कथित लापरवाही को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। बैठक में परमजीत सिंह पटवारी गिल ने एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण की, जबकि स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद माखन सिंह पटवारी लंबे समय के पश्चात बैठक में शामिल हुए। दोनों सदस्यों का स्वागत किया गया। इसके अलावा नए साल का कैलेंडर, डायरी और सदस्यों के फोन नंबरों सहित डायरेक्टरी तैयार करवाने पर सहमति बनी।
इस संबंध में 30 अक्टूबर को डिप्टी कमिश्नर मोगा को लिखित शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि मोगा, बाघापुराना, धर्मकोट और निहाल सिंह वाला तहसीलों में तहसीलदारों और बिल क्लर्कों की ओर से बकाया बिल तैयार करने में लगातार देरी की जा रही है। अब तक सात माह का बकाया लंबित है। इस मामले को 17 अगस्त, 7 सितंबर, 21 सितंबर, 12 अक्टूबर और 30 अक्टूबर को भी प्रशासन के ध्यान में लाया जा चुका है। उन्होंने सरकार के 18 फरवरी 2025 के पत्र के अनुसार भुगतान सुनिश्चित करवाने की मांग की।
इसके अलावा मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं होने पर भी रोष जताया गया। सदस्यों ने बताया कि माखनजीत पटवारी का 35,727 रुपये का मेडिकल बिल, जिसे 18 मई 2025 को तहसीलदार निहाल सिंह वाला ने एसके ब्रांच में भेजा था, कथित तौर पर कार्यालय में गुम हो गया है। एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कामों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। बैठक में प्रशासन से लंबित पे-कमीशन बकाया और मेडिकल बिलों का तत्काल भुगतान करवाने तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई।
इस मौके पर एसोसिएशन के जनरल सचिव गुरमेल सिंह गोंदारा, खजांची गुरमेल सिंह, सहायक खजांची सुखदेव सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरदौर सिंह, मघ्घर सिंह चहल, प्रेस सचिव केवल सिंह सहित बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त पटवारी और कानूनगो उपस्थित थे।
