
जालंधर: पारस एस्टेट में 13 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के मामले में आरोपी हरमिंदर सिंह रिंपी का सिविल अस्पताल में मैडीकल करवाने के बाद मंगलवार को भारी पुलिस बल की निगरानी में ड्यूटी मैजिस्ट्रेट जेएमआईसी अमानतवीर की अदालत में पेश किया गया। अदालत में सरकारी वकील ने 10 दिन का पुलिस रिमांड मांगा था, अदालत ने तमाम दलीलों को सुनने के बा द पुलिस को रिंपी का 9 दिन का रिमांड देने का फैसला सुनाया। अब 3 दिसंबर को उसे रिमांड खत्म होने के बाद दोबारा से अदालत में पेश किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- आंखों में नमी, मुस्कान में सुकून… सासू मां की दी साड़ी में दुल्हन बनीं रश्मिका मंदाना