चंडीगढ़ः महाशिवरात्रि के दिन रविवार शाम चंडीगढ़ में बड़ा सड़क हादसा हो गया। सेक्टर 5/8 की डिवाइडिंग रोड पर हुए इस दर्दनाक हादसे में 2 महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए। घायलों को सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हादसे में तीन की मौत, तीन घायल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। घायलों को तुरंत सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए पीजीआई रेफर किया गया है।
ट्रैफिक डायवर्ट, सुखना लेक रोड पर जाम
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया। इससे सुखना लेक जाने वाली सड़क पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

