Site icon Dainik Savera Times

जालंधर में सड़क हादसा: इनोवा कार और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर; 3 लोगों की मौत

Tamil Nadu Accident

Tamil Nadu Accident

पंजाब डेस्क : जालंधर के भोगपुर हाईवे पर गांव रायपुर के पास रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ऑटो चालक की मौत हो गई। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।

तेज रफ्तार इनोवा कार और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार, रात करीब 8 बजे पठानकोट-जालंधर हाईवे पर तेज रफ्तार इनोवा कार और एक ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि ऑटो पलटकर रोड के डिवाइडर के दूसरी ओर चला गया। उसी समय दूसरी तरफ से आ रही कार ने भी ऑटो को टक्कर मार दी।

हादसे में ऑटो ड्राइवर समेत 3 की मौत

इस हादसे में ऑटो में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। ऑटो चालक सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रिंस और करण (गांव शेर ढोला, शाहाबाद, अंबाला, हरियाणा) और ऑटो चालक सुनील कुमार (जालंधर, ऋषि नगर) के रूप में हुई है। घायलों में शेर ढोला, शाहाबाद के चितराम, खुशप्रीत, करमवीर और विक्की शामिल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार, ऑटो चालक सुनील कुमार सवारियों को पठानकोट चौक से बल्लां ले जा रहा था। रायपुर के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार इनोवा ने पीछे से टक्कर मार दी। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम तुरंत मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त ऑटो को सड़क किनारे हटवाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और मृतकों के शव सिविल अस्पताल भेजे गए। थाना मकसूदां की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हादसे में शामिल इनोवा कार को होशियारपुर के टांडा से बरामद कर लिया है, जबकि चालक फरार है।

Exit mobile version