Site icon Dainik Savera Times

जालंधर में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, महिला की हुई मौत

Road accident in Jalandhar

Road accident in Jalandhar

जालंधर(सुरिंदर): शहर के रामा मंडी इलाके से आदमपुर रोड की ओर जोहला गेट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। आपको बता दें कि यहां पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा पर सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत

घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। बाद में दोनों को पीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का बीते करीब 13 दिनों से इलाज चल रहा था, लेकिन बुधवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं, पति की हालत अभी भी चिंताजनक बताई जा रही है।

मृतका की पहचान काला वट्टी के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार के अनुसार, 17 दिसंबर को छोटे लाल अपनी पत्नी काला वट्टी के साथ एक्टिवा से आदमपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लुधियाना निवासी मनप्रीत सिंह की कार ने पीछे से उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

घटना की सूचना मिलते ही रामा मंडी थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है और संबंधित चालक से पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version