Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्रेन से कुचलकर मां और एक साल की बच्ची की हुई मौत, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

November 4, 2024

क्रेन से कुचलकर मां और एक साल की बच्ची की हुई मौत, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

Road Accident Ludhiana: लुधियाना में भाई दूज मनाकर ससुराल लौट रही महिला और उसकी 1 साल की बेटी को क्रेन ने कुचल दिया। महिला की अस्पताल में और बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। मां-बेटी के शव निजी अस्पताल में रखवाए गए हैं। पुलिस ने बीती रात क्रेन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया।

महिला का परिवार गमगीन है। मृतक महिला का नाम रीना और बच्ची का नाम यशिका है। पुलिस को जानकारी देते हुए मृतक रीना के पति रविंदर कुमार निवासी गांव बेन्दा संगरूर ने बताया कि वह त्योहार के चलते अपनी पत्नी रीना के मायके आया हुआ था। वह अपनी बेटी यशिका और पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर संगरूर अपने घर जा रहा था।

साहनेवाल से डेहलों जाते समय जब वह टिब्बा नहर पुल पार करने लगा तो तेज रफ्तार क्रेन चालक नितीश ने लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक असंतुलित हो गई। इससे रीना और बेटी यशिका क्रेन की तरफ गिर गईं। क्रेन का अगला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया।

यशिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी रीना को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। बीती रात पुलिस ने छापा मारकर टिब्बा रोड के पास रहने वाले आरोपी नीतिश को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी नीतिश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें