Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना बाईपास पर हुआ सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराया वाहन, एक गंभीर घायल

Jaunpur Accident

Jaunpur Accident

लुधियाना : पंजाब भर में कोहरे के कारण अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अलग-अलग जगहों पर कोहरे के कारण कई तरह की दुर्घटनाएं भी सामने आ रही हैं। घने कोहरे के कारण लुधियाना के दक्षिणी बाईपास पर सड़क हादसा हो गया। बता दें कि, मुर्गियां ले जा रहा वाहन कोहरे के कारण डिवाइडर से टकरा गया। जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वे रायकोट से मुर्गियां लेकर लुधियाना आ रहे थे। तभी रस्ते में ये दुर्घटना हो गई। वहीं, गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है और मौके पर सामान को दूसरी गाड़ी में लोड किया जा रहा है। मालिकों ने बताया कि ड्राइवर की जान तो बच गई है लेकिन वह एक निजी अस्पताल में भर्ती है और उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि कोहरे से बचकर गाड़ी धीरे चलाएं।

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel: क्या पेट्रोल-डीजल महंगा होगा? सरकार की प्रतिक्रिया आई सामने

Exit mobile version