वार्ड 66 में 39.60 लाख से नई सड़कों का निर्माण शुरू

Road construction begins at a cost of ₹39.60 lakh : लुधियाना। हलका उत्तरी के वार्ड नंबर 66 में विकास कार्यों को गति देते हुए पार्षद रोहित सिक्का ने लाल कोठी से शैलर रोड और बैंक कॉलोनी मेन रोड तक बनने वाली नई सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। करीब 39.60 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इन सड़कों से क्षेत्रवासियों को आवागमन में राहत मिलने के साथ लंबे समय से चली आ रही सड़क संबंधी समस्याओं का समाधान होने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी तथा लंबे समय से चली आ रही सड़क संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। इस अवसर पर पार्षद रोहित सिक्का ने कहा कि वार्ड का विकास और क्षेत्रवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। सड़क, सफाई, सीवरेज एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि वार्ड नंबर 66 के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए पार्षद रोहित सिक्का का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि नई सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी और लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व पार्षद एनी सिक्का, निशा, रेनू खन्ना,गरिमा हांडा, प्रियांका, मनी गुप्ता, रितु वर्धावन, हरविंदर कौर, दिशा सैनी,राज रानी, रमणीष सहगल, सुखदेव मुखा, सोनिया, शगुन शर्मा, राजीव निक्कू, विशाल चौहान, अजय शर्मा, आरिफ, यूनुस, विक्की वर्मा, विनोद गर्ग, रिंकू चौहान, अशोक कनोजिया, विजय कुमार, सरबजीत सिद्धू, जसवीर बबु, मिनट, सुनील कुमार, कपिल देव शर्मा, राजेश मलिक आदि मौजूद रहे।
