Road Construction Begins in New Deep Nagar : लुधियाना। हलका उत्तरी के वार्ड नंबर 66 में विकास कार्यों को गति देते हुए न्यू दीप नगर में सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर पंजाब भाजपा के प्रधान स. केवल सिंह ढिल्लों, जिला भाजपा प्रधान सुनील मोदगिल और वार्ड पार्षद रोहित सिक्का ने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर निर्माण कार्य की शुरुआत की। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से इलाके के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने जा रही है, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित पंजाब भाजपा प्रधान स. केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बनाने का लोगों ने मन बना लिया है।
इस प्रकार देश के 22 राज्यों में भाजपा की डबल इंजन सरकारें विकास और जनकल्याण के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही हैं, उसी प्रकार पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेश को विकास की नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान और प्रदेश का सर्वांगीण विकास करना है। इस मौके पर जिला भाजपा प्रधान सुनील मोदगिल ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है। प्रदेश में अपराध और असुरक्षा का माहौल बढ़ रहा है तथा आम नागरिक अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
पंजाब की जनता अब विकास, सुरक्षा और बेहतर प्रशासन चाहती है। वार्ड पार्षद रोहित सिक्का ने उपस्थित अतिथियों और इलाकावासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड नंबर 66 के प्रत्येक क्षेत्र का समान रूप से विकास करवाना उनकी प्राथमिकता है। जनता की समस्याओं का समाधान करवाना और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि न्यू दीप नगर में सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे पूरा करवाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
रोहित सिक्का ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा इसे निर्धारित समय में पूरा करवाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उनका उद्देश्य राजनीति करना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना और वार्ड का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वार्ड नंबर 66 में विकास कार्यों का सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा और लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद एनी सिक्का, जिला भाजपा से सुमित टंडन, हर्ष शर्मा, महेश दत्त शर्मा, शीनू चुघ, न्यू दीप नगर से स. सुभेग सिंह, अमित जैन, बरमदत्त, जगदीश चंद ग्रोवर, धर्मपाल जग्गी, रमेश शर्मा, जुगल किशोर, मनीष मेहता, केवल सिंह ओलख, राजिंदर सिंह, अजीत सिंह, जतिंदर पाल सिंह, मनोज जोशी, प्रवीण ठाकुर, राकेश शर्मा, जरनैल सिंह, सुभाष, बीबी गुरमीत कौर, कैलाश देवी, मनराज लाली, राज कुमार, सुदेश सूद, सीमा जोशी, निशा सिक्का, नीलम धवन, शाम सुंदर, राजपाल मेहता, कांत मेहता, बलदेव राज शर्मा, राजीव निक्कू, सुगन शर्मा, सूरजभान, विशाल चौहान, अजय शर्मा, रूबल, कुलदीप, अमनदीप, जसवीर सपल, विक्की वर्मा, रमनीश सहगल, दीप पुरी, हर्ष जिंदल, राजिंदर शर्मा, कर्ण खन्ना, वरुण सूद, विनय सिंघल, पंडित ओम प्रकाश, मोहित बबला सिक्का, मंडल प्रधान नवीन वडेरा गोल्डी, राम निवास, विनोद गर्ग, जसवंत रुटेला, इंदरजीत सिंह, मनदीप सिंह मनी और विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय निवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।