Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

लॉरेंस रोड पर नई सड़क का निर्माण शुरू, लोगों को मिलेगी राहत

August 25, 2026

लॉरेंस रोड पर नई सड़क का निर्माण शुरू, लोगों को मिलेगी राहत

Road construction begins on Lawrence Road : अमृतसर। आम आदमी पार्टी के नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र प्रभारी करमजीत सिंह रिंटू ने लॉरेंस रोड स्थित BBK DAV कॉलेज के सामने नई सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। लंबे समय से टूटी सड़क और बारिश के दौरान जलभराव से परेशान लोगों व छात्रों को अब राहत मिलने की उम्मीद है।

रिंटू ने कहा कि क्षेत्र की अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का काम भी तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा क्षेत्र की सभी टूटी सड़कों की मरम्मत तेज़ी से की जा रही है। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा, शिवानी सागर, प्रियंका अग्रवाल, राजन बिट्टा, राजेश दुग्गल, सुमित चोपड़ा, विशाल कपूर, सनी वोहरा और स्थानीय निवासी मौजूद थे। करमजीत सिंह रिंटू ने वार्ड नंबर 9 के गुरु गोबिंद सिंह नगर के निवासियों के साथ “जन बैठक” की। उन्होंने उनकी चिंताओं और परेशानियों को ध्यान से सुना। उन्होंने निवासियों को भरोसा दिलाया कि सभी जायज़ मांगों और चिंताओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर और जल्द से जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह इलाके के हर तरह के विकास के लिए हमेशा तैयार हैं।

करमजीत सिंह रिंटू ने डेरा बाबा भाने शाह जी के पवित्र स्थल पर एक नए ओपन जिम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इलाके के विकास और लोगों की भलाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, नए ओपन जिम के उद्घाटन से इलाके के युवाओं की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को खेलों, अच्छे स्वास्थ्य और फिटनेस से जोड़कर एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। इस मौके पर अमरिंदर सिंह सोहल, बलविंदर सेखों, विशाखा सिंह, नरिंदर दत्ता, तरुण कपूर, सावन कुमार आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें