श्याम मंदिर की सड़क का निर्माण शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

Road construction begins; relief for pilgrims. : मोगा। जालंधर कॉलोनी स्थित श्याम मंदिर की लंबे समय से खस्ताहाल सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। हलका विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के दिशा-निर्देशों पर नगर निगम ने सड़क पर प्री-मिक्स डालने का काम शुरू करवाया। सीनियर डिप्टी मेयर राकेश काला बजाज ने कहा कि शहरवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना नगर निगम की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर राकेश काला बजाज ने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों तक पहुंचने वाली सड़कों का बेहतर होना श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्र की जरूरत को देखते हुए श्याम मंदिर की सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है और विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
इस मौके पर हल्का विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि मोगा शहर के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, सीवरेज, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों और उनके आसपास की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं एवं आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इस मौके पर श्याम मंदिर सोसायटी की कमेटी ने सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए हल्का विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा का विशेष रूप से धन्यवाद किया। कमेटी सदस्यों ने कहा कि मंदिर की सड़क की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। विधायक के प्रयासों से यह मांग पूरी हुई है, जिससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ क्षेत्र के निवासियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। कमेटी ने नगर निगम तथा सीनियर डिप्टी मेयर राकेश काला बजाज का भी सड़क निर्माण शुरू करवाने के लिए आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर श्याम मंदिर सोसायटी के संस्थापक कमल शर्मा, चेयरमैन अजय गर्ग, प्रधान विनोद पोपली, सीनियर उप प्रधान एवं पार्षद भारत भूषण गर्ग राजू, कैशियर राम प्रकाश मंगला, वित्त सचिव चंद्रमोहन सहगल, भूपेश शर्मा, संजीव गर्ग टीटू, राजेश सिंगला, जगदीश बत्तरा, मिलन गर्ग, कपिल कपूर, राजेश शर्मा राजू, राजेश गोयल, कपिल खन्ना, वंश शर्मा, राजीव उप्पल, रोशन कुमार तथा अमरजीत सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि सड़क निर्माण होने से श्याम मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा मिलेगी और बरसात तथा अन्य मौसम में आवाजाही के दौरान होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी।
