जालंधर: नगर निगम के कई वार्डो में सड़कें जलमग्न हो गई हैं, जिनमें मास्टर तारा सिंह नगर भी शामिल है जो बाईं ओर दो जगहों पर धंस गई है। गौरतलब है कि रात में कोई बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन नगर निगम की बीएंडआर टीम सो रही है। उन्हें नहीं पता कि उनके इलाके में सड़कें धंस रही हैं। भारी बारिश के कारण नीचे से रिसाव के कारण ऐसी घटना हो रही है। इसी वजह से 120 फुटी रोड की तरफ जाने वाली सड़क धंस रही है। दिलबाग नगर जाने वाले मोड़ पर भी सड़क धंस गई है। सड़क धंसने के बाद लोगों ने बचाव के लिए एक पुरानी कुर्सी लगा दी है। वैसे मौके से नजदीक में ही नगर निगम ज़ोन दफ्तर भी है। जेई और एसडीओ मौके से गुजरते हैं, जिन्हें सड़क पर इतना बड़ा गड्ढा नहीं दिखाई देता है।
ये भी पढ़ें: PNG और LPG की लगातार सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए केंद्र का बड़ा निर्देश

