Site icon Dainik Savera Times

रोडवेज बस ड्राइवर की मौत, महिंद्रा पिकअप चालक से हुआ था झगड़ा

पंजाब डेस्क: चंडीगढ़ से जालंधर जा रही पंजाब रोडवेज की बस के ड्राइवर और एक महिंद्रा पिकअप चालक के बीच झगड़ा हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि पिकअप चालक ने बस ड्राइवर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

हमले में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे नजदीकी सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे मोहाली फेज-6 सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: मंदिर में भगवान के दर्शन करने आया शख्स, फिर दानपेटी तोड़ उड़ा ले गया पैसे

मृत बस चालक की पहचान जगजीत सिंह के रूप में हुई है, जो अमृतसर का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना से रोडवेज कर्मचारियों में गहरा रोष है। साथियों ने मांग की है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए और मृतक ड्राइवर के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।

ये भी पढ़ें: ‘हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी हुए, एक महिला ने 22 बार वोट डाला’, राहुल गांधी का बड़ा आरोप

Exit mobile version