Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुटेरा गिरोह ने सब्जी मंडी के पल्लेदारों पर किया जानलेवा हमला

March 13, 2024

लुटेरा गिरोह ने सब्जी मंडी के पल्लेदारों पर किया जानलेवा हमला

सनौर: सनौर-पटियाला रोड पर अकसर लूटपाट की घटनाएं होती हैं। ऐसी ही एक घटना सोमवार देर रात सामने आई जब सनौर-पटियाला रोड पर स्थित सब्जी मंडी में काम कर रहे पल्लेदारों पर लुटेरा गिरोह ने हमला करके उनकी दोनों टांगें तोड़ दी और कुछ लोगों को बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया है। घटना सोमवार तकरीबन 11 बजे की है। मंडी में पल्लेदारी का काम कर रहे पल्लेदार अजय कुमार करिया, सोनू कुमार, निर्मल कुमार का कहना है कि अनाज मंडी के पीछे वाली साइड अकसर ही लूटपाट की घटनाएं होती रहती हैं। दो दिन पहले भी यहां पर एक मोबाइल फोन लूटा गया है।

इसके बाद पल्लेदारों ने लूटपाट करने वाले व्यक्ति पर नजर रखना शुरू कर दिया और सोमवार शाम को लुटेरों ने उनको पकड़ लिया। एक व्यक्ति तो मंडी के बैक साइड की करियाना दुकान में घुस गया और दूसरे व्यक्ति को उन्होंने पकड़ लिया। फिर मंडी की और आने लगे इसके बाद उन्होंने फोन कर बाहर से कुछ व्यक्ति बुलाए और मंडी के अंदर से बेसबाल, तलवार व चाकू के साथ पल्लेदारों पर हमला कर दिया। हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए केले के स्टोर में घुसे और वहां पर सो रहे लोगों को पीटा। मंडी में लोगों ने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाइ। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उन्होंने कहा कि इस घटना में कड़िया की दोनों पैर टूट गए हैं, जिसे पटियाला दाखिल करवाया गया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल जांच जारी है। उसके बाद आगे की कारवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें