Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुटेरे हथियार के बल पर डॉक्टर से ऑडी लेकर हुए फरार

November 26, 2023

लुटेरे हथियार के बल पर डॉक्टर से ऑडी लेकर हुए फरार

बटाला : पंजाब में लूटपाट की वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही। हथियार के बल पर लूटेरे कभी मोबाइल, पैसा तो कभी कार छीन कर फरार हो जाते हैं, ऐसा ही एक मामला बटाला में सामने आया है। यहां एक डॉक्टर से लूटेरे गन पॉइंट पर उनकी ऑडी लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार डॉ. जोरा बटाला बाईपास के पास एक समारोह में भाग लेने के बाद लगभग 11:30 बजे घर लौट रहे थे और उनके साथ डॉ. केडी सिंह की पत्नी भी थीं, जिन्हें केडी अस्पताल के बाहर छोड़ना था। जब डॉ. तरूण कुमार बेरी केडी अस्पताल के बाहर पहुंचे और गाड़ी पार्क कर की तभी मौके पर दो लुटेरों उनके पास आए और बंदूक दिखा कर उनसे उनकी ऑडी लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें