Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्कॉडा में आए लुटेरे, 3 मिनट में 13.50 लाख लूट

December 25, 2025

स्कॉडा में आए लुटेरे, 3 मिनट में 13.50 लाख लूट

लुधियाना: ताजपुर रोड पर स्कॉडा कार सवार चोरों ने 3 मिनट में लाखों की वारदात को अंजाम दिया। डेयरी का शटर उखाड़कर चोरवहां से 13.50 लाख रुपए से अधिक की नकदी और वहां पड़ी गोलकें भी चोरी कर ले गए। इसके साथ ही इन लोगों ने वहां नजदीक ही एक आटा चक्की का भी शटर उखाड़ा और वहां से तकरीबन 30 हजार रुपए की नकदी ले गए। यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पता चलने पर इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई।

जिस पर थाना डिवीजन नंबर 7 के इंचार्ज गगनदीप अपने मातहत पुलिस मुलाजिमो के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। यह वारदात ताजपुर रोड स्थित दशमेश डेयरी में हुई। डेयरी के मालिक अमनजोत सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह उन्हें पड़ोसी का फोन आया और उसने उनकी दुकान का मेन शटर उखड़ा होने के बारे में बताया। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि शटर उखड़ा हुआ था। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो वहां गल्ले में रखी 13.50 लाख रुपए की पेमेंट और वहां पड़ी तीन-चार गोलकें गायब थीं

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें