Site icon Dainik Savera Times

गन प्वाइंट पर ट्रक ड्राइवर से लूट, 50 हजार व मोबाइल लूटा

Robbers Attack Truck Driver : जालंधर। जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर फिल्लौर के गांव भट्टियां के पास शुक्रवार देर रात 12 बजे के बाद कार सवार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर ट्रक ड्राइवर से लूटपाट की।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/09/1000577813.mp4

वारदात के दौरान बदमाशों ने ड्राइवर के साथ मारपीट की और ट्रक के शीशे भी तोड़ दिए। आरोपी 50 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ड्राइवर की पहचान आसिफ हुसैन निवासी सतवाड़, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। उसने बताया कि वह खन्ना से माल लोड करके जम्मू की ओर जा रहा था। इसी दौरान I-20 कार में सवार 4 से 5 अज्ञात युवकों ने ओवरटेक कर ट्रक के आगे अपनी गाड़ी खड़ी कर दी।

इसके बाद बदमाशों ने लाठियों-डंडों से हमला कर ट्रक के शीशे तोड़ दिए और उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसके सिर पर पिस्तौल तानकर गोली मारने की धमकी दी और नकदी व मोबाइल लूट लिया। घटना की सूचना मिलने पर फिल्लौर पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घायल ड्राइवर को इलाज और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/09/1000577812.mp4

SHO धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल I-20 कार का नंबर हासिल कर लिया है। पुलिस कार के मालिक का पता लगाने के साथ आसपास के CCTV कैमरों की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में मामला लूटपाट का लग रहा है। पुलिस को शक है कि आरोपियों ने चोरी की गाड़ी का इस्तेमाल किया हो सकता है। पुलिस ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई रकम और हथियार बरामद करने का दावा किया है।

Exit mobile version