Site icon Dainik Savera Times

दीवार तोड़ ज्वैलर्स शॉप में घुसे लुटेरे, उड़ाए डेढ़ करोड़ के गहने

अमृतसर/ छेहर्टा : खंडवाला घनपुर गुरु द्वारे के सामने चरणजीत ज्वैलर्स की दुकान से डेढ़ करोड़ रुपए के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। दुकान मालिक चरणजीत ने बताया कि वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। रविवार दुकान बंद रखते हैं, लेकिन रविवार दोपहर 1:30 के करीब जब दवाई लेने दुकान पर गया तो देखा कि दुकान के अंदर सारा समान बिखरा पड़ा था और गहनों के डिब्बे खाली पड़े थे।

दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो देखा कि 2 लड़के दुकान के पास छत के ऊपर से अंदर आए और दुकान की दीवार तोड़कर गहने व नकदी लेकर फरार हो गए। छेहर्टा थाने के एसएचओ निशांन सिंह को तोड़ी गई दीवार। सूचित किया तो उन्होंने मामलेकी जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version