Site icon Dainik Savera Times

फर्जी CIA बनकर होटल के कमरे में घुसे लुटेरे, 2 दोस्तों को बंधक बनाकर 16 लाख और 2 मोबाइल लूट

लुधियाना : मॉडल टाऊन इलाके में बस स्टैंड के नजदीक बने होटल में फर्जी सी.आई.ए. टीम बनकर होटल के कमरे में घुसे बदमाशों ने दो दोस्तों को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने दोनों दोस्तों से 16 लाख रु पए व मोबाइल लूट लिए और फरार हो गए।

थाना मॉडल टाऊन की पुलिस ने भाग्य होम्स वासी अमरजीत सिंह की शिकायत के आधार पर दिल्ली के अमित कुमार समेत 6 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। अमरजीत सिंह ने बताया कि उसने अपने भाई दमनप्रीत सिंह को कनाडा भेजना था। इसी सिलसिले में राज वर्मा के साथ उसकी 16 लाख रु पए में डील हुई थी। लेकिन पेमैंट कनाडा पहुंचने के बाद ही करनी थी।

राज वर्मा ने कहा कि वह अपने लड़के अमित कुमार को भेज रहा है, जिसे वह रु पए दिखा दे और दमनप्रीत सिंह के कनाडा पहुंचने के बाद पेमैंट अदा कर दे। 20 दिसंबर को अमित कुमार ने कॉल कर बताया कि वह बस स्टैंड के नजदीक मॉडल टाऊन इलाके में बने होटल में रु केगा। अमरजीत सिंह ने अपने दोस्त गौरव शर्मा समेत अमित कुमार के साथ ही होटल में ठहरने का फैसला किया।

उस समय शिकायतकत्र्ता व उसके दोस्त के पास 16 लाख रु पए कैश था। जब अमित कुमार ने होटल के कमरे का दरवाजा खोला तो 6 अज्ञात जबरदस्ती कमरे में दाखिल हो गए और खुद को सी.आई.ए. स्टाफ का कर्मी बताकर शिकायतकत्र्ता और उसके दोस्त के कनपटी पर पिस्टल तानकर मारपीट करते हुए उन्हें बंधक बना लिया तथा लूट की वारदात कर डाली।

ये भी पढ़ें: अमेरिका का भारतीयों को बड़ा झटका, H-1B Visa पर लगेगी 3 साल की रोक!

Exit mobile version