Site icon Dainik Savera Times

बड़ी खबर: छेहरटा बाजार के पास कलेक्शन ब्वॉय से लुटेरों ने की साढ़े 4 लाख रुपये की लूट

अमृतसर : पंजाब में लूटपाट की वारदातें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला अमृतसर के छेहरटा बाजार से सामने आया है, जहां एक कलेक्शन ब्वॉय से लुटेरों ने लूट की। जानकारी के अनुसार दीपक नाम का व्यक्ति कंपनी से कैश लेकर बैंक में जमा करवाने जा रहा था। इस दौरान छेहरटा बाजार के पास उसे लुटेरों ने घेर लिया और हथियार के बल कर उससे करीब साढ़े 4 लाख रुपये की लेकर फरार हो गए। पुलिस को इसकी सुचना दे दी गई है और जांच पड़ताल कर मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version