Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोहित हत्याकांड : पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

November 15, 2023

रोहित हत्याकांड : पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जालंधर : सोमवार की देर रात को हुए रामामंडी के इलाके में रोहित हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरविंदर सिंह विर्क ने प्रेस वार्ता कर की है। मामले में नाम जद 14 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि थाना रामामंडी में कुछ दिन पहले धारा 307 और धारा 302 के मामला दर्ज किया गया था। पहले 30 और 31 की रात को एक शिकायत आई थी कि एक घर में कुछ हमलावरों ने लोगों की तरफ से हमला किया गया है। जिस पर पुलिस ने धारा 307 का मामला दर्ज किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही थी। जिसको लेकर 15 तारीख को मामले में नामजद आरोपी लाखन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसी तरह 13 नवंबर को शाम 7:00 बजे की करीब रोहित कुमार का मर्डर हो गया था। रोहित दो अपने साथियों के साथ बांसां वाली गली से जा रहा था। इतने में जो 307 के मामले में आरोपी शामिल थे उन्होंने ही रोहित पर गोलियां चला दी गई। जिस दौरान रोहित की इलाज दौरान मौत हो गई। जिसकी जांच दौरान आरोपी गगन और लखन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बाकी फरार आरोपियों के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीसीपी ने बताया कि विवाद महंतों के बीच मांगने को लेकर शुरू हुआ था। एक दूसरे के इलाके में मांगने को लेकर विवाद बढ़ गया था। फिलहाल मामले की गहराई से तफ्तीश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें