Site icon Dainik Savera Times

रोपड़ Wildlife Wing ने दो VIP शिकारियों को बार्किंग हिरण के शव सहित किया गिरफ्तार

रोपड़ वाइल्डलाइफ विंग ने कल रात आनंदपुर साहिब के पास से दो वीआईपी शिकारियों को एक बार्किंग हिरण के शव के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पटियाला के बलराज घुम्मन और पॉश सेक्टर 9 चंडीगढ़ के भाई अंगद सिंह बगरिया के रूप में हुई है।

गिरफ्तार आरोपियों से दो 30.06 राइफल, पांच जिंदा कारतूस और एक खाली पेटी जब्त की गई है। उनके पास फसल सुरक्षा के उद्देश्य से सूअर/नीलगाय का शिकार करने का परमिट था, लेकिन उस आड़ में वे भौंकने वाले हिरण का शिकार करते पकड़े गए।

Exit mobile version