Rotary Club Moga City to Celebrate Silver Jubilee on October 25 : मोगा। रोटरी क्लब मोगा सिटी अपने 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 25 अक्टूबर को वाह पंजाब, अजीतवाल में सिल्वर जुबली समारोह आयोजित करेगा। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाले इस समारोह में शहर की 25 प्रमुख सामाजिक संस्थाओं और 25 समाजसेवियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। समारोह का उद्घाटन विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा करेंगी, जबकि बी.बी.एस. ग्रुप के चेयरमैन संजीव कुमार सैनी मुख्य अतिथि होंगे।
इस समारोह में शामिल होने के लिए क्लब के सदस्यों ने पंजाब हेल्थ सिस्टम के पूर्व चेयरमैन एवं शिरोमणि अकाली दल के हलका धर्मकोट के हलका इंचार्ज बरजिंदर सिंह मक्कन बराड़ तथा रविंदर सी.ए. को निमंत्रण कार्ड भेंट किया। इस अवसर पर प्रोजेक्ट इंचार्ज संदीप गर्ग सी.ए., चेयरमैन विजय मदान, अध्यक्ष राजीव बेदी, सचिव गुरजीत सिंह, कैशियर विनोद गर्ग और संजय गर्ग ने दोनों गणमान्य व्यक्तियों को निमंत्रण देकर समारोह में शामिल होने का आग्रह किया।
क्लब के चेयरमैन विजय मदान ने बताया कि सिल्वर जुबली समारोह 25 अक्टूबर को वाह पंजाब, अजीतवाल में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। समारोह के दौरान शहर की 25 प्रमुख सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ 25 समाजसेवियों को समाज के प्रति उनकी सेवाओं के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह का औपचारिक उद्घाटन मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा करेंगी। वहीं, बी.बी.एस. ग्रुप के चेयरमैन संजीव कुमार सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इसके अलावा अमन शर्मा, इंद्रजीत गर्ग, रशपाल सिंह बराड़ और सुभाष चंद्र गोयल विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। विजय मदान ने कहा कि रोटरी क्लब मोगा सिटी ने अपने 25 वर्षों के सफर के दौरान सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान देने का प्रयास किया है। सिल्वर जुबली समारोह क्लब की इस यात्रा को यादगार बनाने और समाजसेवा में योगदान देने वाली संस्थाओं एवं व्यक्तियों के कार्यों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

