Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में 72 लाख की लूट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

August 22, 2026

जालंधर में 72 लाख की लूट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

Rs 72 lakh robbery in Jalandhar solved : जालंधर। सूर्य एंक्लेव में कारोबारी ललित से हुई 72 लाख रुपये की लूट की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में केस को ट्रैक कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से पूरी 72 लाख रुपये की नकदी, 2 कारें और 2 मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने करीब डेढ़ महीने पहले से वारदात की साजिश रचनी शुरू कर दी थी और घटना से पहले रेकी भी की थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विकास निवासी गुरु नानक कालोनी गुरदासपुर, हरदीप उर्फ दीपू निवासी गांव बडाला कपूरथला, साहिल निवासी बटाला गुरदासपुर, राजवीर गिल निवासी मकसूदां, रणजीत सिंह निवासी बटाला और सन्नी खोसला निवासी अमरदास नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से 72 लाख, 2 कार और 2 मोबाइल बरामद किए है। इस घटना के दौरान पुलिस की गिरफ्त से लुटेरों ने भागने की कोशिश की और वह हादसे का शिकार हो गए।

इस घटना में लुटेरों की टांगे टूट गई। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं कारोबारी ललित को पुलिस कमिशनर ने चोरी हुए 72 लाख रुपए लौटाए। सीपी ने बताया कि घटना के दौरान आरोपियों ने कारोबारी की कार को टक्कर मारकर ललित की गाड़ी पर हमला किया और उनसे नगदी छीनकर फरार हो गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पहले रेकी की थी। इस साजिश का मुख्य आरोपी सन्नी खौंसला और उसका रिश्तेदार (जीजा) हरदीप थे। सीपी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी 13 तारीख को घटना स्थल पर आए और सुनसान जगह की जांच की। जिसके बाद आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि इस वारदात में सन्नी खुद घटना स्थल पर मौजूद नहीं था, लेकिन सन्नी ही केस की लेकर देख-रेख कर रहा था।

सीपी ने कहाकि आरोपी एक से डेढ माह से वारदात की तैयारी में लगे हुए थे। घटना को अंजाम देन के लिए आरोपियों ने गाड़ी भी हायर की थी। वहीं वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने बटाला के आरोपी को 3 लाख रुपए मुहैया करवाए थे। वहीं 4 आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद विधिपुर फाटक के पास किसी घर में रुकते है। जहां सन्नी के जीजे ने स्मार्ट प्ले किया और साथियों को कहने लगा कि बैग से 50 लाख रुपए ही निकले है। इस दौरान वह 13-13 लाख रुपए बांट लेते है। वहीं घटना के दौरान आरोपियों ने 12 लाख रुपए कारोबारी के ड्राइवर आरोपी सन्नी खौंसला को दिए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि विकास पर पहले से 6 मामले दर्ज है। वहीं हरदीप, साहिल और राजवीर पर मामले दर्ज है। आरोपियों ने घटना के बाद कुछ पैसों के कपड़े भी खरीदे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें