Site icon Dainik Savera Times

11 महीनों में 57,829 निर्माण कामगारों को 77.65 करोड़ रुपए जारी: Minister Anmol Gagan

चंडीगढ़: मंत्री अनमोल गगन मान ने बताया कि मान सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। राज्य सरकार द्वारा पिछले 11 महीनों के दौरान पंजाब बिल्डिंग एंड अंडर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वैल्फेयर बोर्ड द्वारा रजिस्टर्ड 57,829 निर्माण कामगारों को 77.65 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने पहले ही अकुशल कामगारों की न्यूनतम दिहाड़ी 9192 रुपए से बढ़ाकर 9907 रुपए कर दी है जबकि अर्धकुशल कामगारों की न्यूनतम दिहाड़ी 9972 रुपए से बढ़ाकर 10687 रुपए की है।

इसके अलावा कुशल कामगारों की दिहाड़ी 10869 रुपए से बढ़ाकर 11584 रुपए और उच्च-कुशल कामगारों की दिहाड़ी 11901 रुपए से बढ़ाकर 12616 रुपए की जा चुकी है। मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा निर्माण कामगार की सुविधा के लिए मोबाइल एप्प ‘पंजाब कामगार सहायक’ लांच की गई है। उन्होंने कहा कि इस मोबाइल एप्प से निर्माण कामगार अपने मोबाइल से स्वयं ही सरकार की कल्याण योजनाओं का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकता है।

Exit mobile version