
लुधियाना: पंजाब के सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी पर नकेल कसने के लिए पंजाब सरकार द्वारा विशेष कदम उठाए जा रहे है। अब आर.टी.ओ कार्यायां की सभी सेवाओं को ऑनलाइन किया जा रहा है, जिससे संबंधित सभी सेवाएं अब सेवा केंद्रों या ऑनलाइन पोर्टल पर ही उपलब्ध होगी। इस कार्य की शुरु आत लुधियाना से होगी, जिसकी शुरु आत सी.एम. भगवंत मान 29 अक्तूबर को विशेष कार्यक्र म में करेंगे। इस संबंधी सभी तैयारियों का जायजा लेने के लिए स्टेट ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी वरु ण रूजम व स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर परनीत शेरगिल लुधियाना पहुंचे, जहां उन्होंने जायजा लेने के बाद डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन व आर.टी.ओ. के साथ मीटिंग भी की। इस कार्यक्र म में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी पहुंच रहे हैं।
यहां बता दें कि आरटीओ विभाग से संबंधित लगभग 30 से अधिक सेवाओं को पहले ही सेवा केंद्रों के साथ जोड़ा जा चुका है। अब आवेदक सेवा केंद्र में आवेदन करने के अलावा ऑनलाइन भी आवेदन कर सकेंगे। विभाग की विभिन्न सेवाओं से संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा में पूरा करना होगा। आवेदक के कार्य को देरी से करने वाले संबंधित अधिकारियों या कर्मियों पर गाज भी गिर सकती है, जिससे आवेदक को कोई परेशानी का सामना न करना पडें। अगर आवेदक के दस्तावेजों में कोई कमी पाई जाती है तो उसे सेवा केंद्र की तरफ से ही मोबाइल पर सूचना मिल जाएगी। अब सेवा केंद्रों में लर्निग लाइसैंस, आर.सी. रजिस्ट्रेशन व ट्रांसफर, कमíशयल वाहनों की रजिस्ट्रेशन, आर.सी. में आवेदक के पते में बदलाव, परमिट जारी व रिन्यू करने, फैंसी नंबरों के लिए आवेदन आदि से संबंधित लगभग 30 से अधिक सेवाएं सेवा केंद्रों में उपलब्ध होगी।
ये भी पढ़ें : ‘हमें कम मत आंकिए’, अन्य देशों की मध्यस्थता की कोशिशों के बीच ईरान का कड़ा संदेश
मेष: दिन शुभ रहेगा...