Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना सिविल अस्पताल में हंगामा, शराब के नशे में युवकों ने पार्किंग कारिंदे से की मारपीट

लुधियाना के सिविल अस्पताल में मंगलवार देर रात शराब के नशे में 3 युवकों ने जमकर हंगामा किया। युवक अस्पताल के सामने अहाते से शराब पीकर आ रहे थे। जब अस्पताल की पार्किंग के कारिंदों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे उससे मारपीट करने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा करने वाले युवकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने और गाली-गलौज करते रहे।

इस दौरान एक युवक ने एंबुलेंस का रास्ता रोक उसके आगे लेट गया। हंगामे की सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी इंचार्ज राजिंदर सिंह और थाना डिवीजन नंबर 2 के SHO अमृतपाल शर्मा पुलिस बल सहित पहुंचे। इसके बाद हंगामा करने वाले युवकों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

Exit mobile version