Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रभारी दविंदर यादव की बैठक में हुआ हंगामा

आज अमृतसर में देहाती कांग्रेस भवन में कांग्रेस वर्कर्स की बैठक रखी गई थी। आपको बता दें कि इस मीटिंग में पंजाब प्रभारी दविंदर यादव और पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी शामिल थे। लेकिन इस मीटिंग की शुरुआत में ही सांसद पद के नाम पर सांसद गुरजीत सिंह औजला और पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी के समर्थक आपस में भिड़ गए। आपको बता दें कि यह बैठक अमृतसर लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की राय जानने के लिए रखी गई थी। गुरजीत सिंह औजला और पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी के समर्थकों ने इस मीटिंग में एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी कर दी और बैठक में हंगामा शुरू हो गया।

Exit mobile version