Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ludhiana के Five Star होटल में बम की अफवाह, जांच में जुटी पुलिस

December 28, 2022

Ludhiana के Five Star होटल में बम की अफवाह, जांच में जुटी पुलिस

लुधियाना: पंजाब में लुधियाना के एक होटल परिसर में बम रखे जाने का दावा करने वाले एक व्हाट्सएप संदेश से सुरक्षा एजेंसियां सकते में आ गईं, लेकिन बाद में यह सूचना गलत पायी गयी।

दिल्ली में अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध के बारे में पता चला कि वह पश्चिमी दिल्ली में द्वारका के एक फ्लैट में रहता है और उसकी आयु 24 साल है। व्यवहार संबंधी परेशानियों को लेकर उसका इलाज चल रहा है। पंजाब पुलिस ने कहा कि होटल के प्रबंधक को बम की धमकी के संबंध में व्हाट्सएप संदेश मिला।

पुलिस उपायुक्त वीरेंद्र बरार ने कहा, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने होटल को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया। बरार ने कहा कि कोई बम या विस्फोटक नहीं मिला। जांच के दौरान पता चला कि धमकी भरा संदेश दिल्ली से आया था। बरार ने कहा कि दिल्ली पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी गई।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें