Rumour Triggers Chaos at LPU : जालंधर। फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 26 सितंबर की देर रात यौन उत्पीड़न की अफवाह के बाद हुए हंगामे की जांच में पुलिस को एक अहम सुराग मिला है। पुलिस के अनुसार, कथित दुष्कर्म और छात्रा की आत्महत्या से जुड़ा एक मैसेज बवाल से करीब पांच दिन पहले रेडिट के जरिए गर्ल्स हॉस्टल में पहुंचा था।
इसके बाद यह मैसेज कैंपस में प्रसारित हुआ। अब साइबर सेल इसके स्रोत और आईपी एड्रेस की जांच कर रही है। इस दौरान छात्रों ने तोड़फोड़, आगजनी और राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किया था, जबकि यूनिवर्सिटी ने दुष्कर्म की बात को अफवाह बताते हुए खारिज किया है। एलपीयू में शनिवार की रात से शुरू हुआ बवाल पुलिस जांच में प्रथम जांच में एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। दरअसल, पुलिस के हाथ एक मैसेज लगा है जोकि वहां पर बड़े स्तर पर तोड़फोड़ और आगजनी से पांच दिन पहले इंटरनेट मीडिया के रेडिट प्लेटफार्म के माध्यम से एलपीयू के एक गर्ल्स हास्टल में पहुंचा था।
यहीं से यह पूरे कैंपस में प्रसारित किया गया। उस समय छात्रों ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। पुलिस अब पता लगाने में जुटी है कि पांच दिन बाद शनिवार को क्या हुआ कि देर रात को छात्र इतने उग्र हो गए कि तोड़फोड़ के साथ-साथ वाहनों को आग लगा दी। रेडिट इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म है जहां लोग आपस में मैसेज के माध्यम से बातचीत करते हैं। यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भी इस बात को माना है कि मैसेज छात्राओं के हास्टल से ही प्रसारित हुआ था।
मैसेज में एक छात्रा से हास्टल में दुष्कर्म और दो दिन बाद उसके द्वारा आत्महत्या करने की बात कही गई थी। साइबर सेल मैसेज को हास्टल तक पहुंचाने वाले के आइपी एड्रेस का पता लगाने में जुटी है। जहां छात्र दुष्कर्म की अफवाह को लेकर छात्रों ने यूनिवर्सिटी में जमकर हंगामा किया। गुस्साए छात्रों ने राष्ट्रिय राजमार्ग रोका और आगजनी की। पुलिस की कई गाड़ियों को आग लगा दी गई। साथ ही मारपीट की खबरें भी सामने आईं। हालांकि यूनिवर्सिटी ने इन बातों को सिर्फ अफवाह बताया और सिरे से नकार दिया।

