Rural Health Pharmacy Officers Meet Punjab Minister : लुधियाना। पंजाब रूरल हेल्थ फार्मेसी ऑफिसर्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंड से मुलाकात कर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और फार्मेसी अधिकारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान यूनियन सदस्यों ने मंत्री को सम्मानित करते हुए उनके प्रति आभार जताया और ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था में फार्मेसी अधिकारियों की भूमिका एवं जिम्मेदारियों से अवगत करवाया।
इसके अलावा, फार्मेसी अधिकारियों से जुड़े कई अन्य मुद्दों को भी मंत्री के ध्यान में लाया गया। मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंड ने सम्मान देने और आभार व्यक्त करने के लिए यूनियन के सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने प्रतिनिधियों की बातों को ध्यान से सुना और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के बारे में अपने विचार उनके साथ साझा किए। इस अवसर पर गुरमीत सिंह, रूपिंदर सिंह राजा, नवजोत कौर, रूपिंदर कौर, गगनदीप कौर, रणदीप भनोट, लखविंदर सिंह, हरजीत सिंह और ‘रूरल हेल्थ फार्मेसी ऑफिसर्स यूनियन, पंजाब’ के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

