Last Updated: November 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

ग्रामीण पुलिस को मिला बड़ी कामयाबी, 8 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद

December 7, 2024

ग्रामीण पुलिस को मिला बड़ी कामयाबी, 8 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद

जालंधर। पंजाब में जालंधर ग्रामीण पुलिस ने पिछले 24 घंटों के दौरान सात अलग-अलग मामलों में आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरकमल प्रीत सिंह खख ने शनिवार को कहा कि जालंधर ग्रामीण के विभिन्न उपविभागों में चलाये गये अभियान में 504 नशीली गोलियां, 1500 रुपये की ड्रग मनी, 47 ग्राम अफीम, तीन मोटरसाइकिल और एक लग्जरी कार बरामद की गयी। गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों की पहचान कुशल पुत्र कमल निवासी रोजारी भोगपुर, जतिंदर सिंह उर्फ राजू पुत्र तिलक राज निवासी घाना गांव, फिल्लौर, हिना पत्नी जतिंदर सिंह निवासी घाना गांव, नंदनपुर निवासी जस¨पदर सिंह, शाहकोट निवासी सुरिंदर सिंह, नकोदर निवासी जगजीवन लाल, गन्ना पिंड, फिल्लौर निवासी सूरज और गन्ना गांव, फिल्लौर निवासी सूरज कुमार की पत्नी सिमरन के रूप में हुई है।

खख ने कहा कि भोगपुर पुलिस स्टेशन की टीम ने नाका अभियान के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 174 नशीली गोलियां बरामद कीं। फिल्लौर पुलिस स्टेशन की टीम ने एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को ड्रग सेल प्वाइंट से गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 105 नशीली गोलियां और 1500 रुपये ड्रग मनी बरामद की। सदर नकोदर पुलिस स्टेशन की टीम ने एक व्यक्ति को चेकपॉइंट पर गिरफ्तार किया और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।

इसी तरह, भोगपुर पुलिस स्टेशन की टीम ने एक हाई-टेक चेकपॉइंट पर एक टाटा हैरियर कार को रोका और डैशबोर्ड में छिपाकर रखी गई 47 ग्राम अफीम बरामद की। कार को मौके पर ही जब्त कर लिया गया और आरोपी पर तुरंत मामला दर्ज किया गया। नकोदर में एक अन्य चेकपॉइंट पर, सिटी पुलिस टीम ने एक संदिग्ध को पकड़ा, जिसने भागने की कोशिश की और सड़क किनारे एक लिफाफा फेंक दिया। जांच करने पर लिफाफे से 105 नशीली गोलियां बरामद की गयीं और संदिग्ध की बाइक जब्त कर ली गयी।

एक खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुये, फिल्लौर पुलिस टीम ने गन्ना गांव के पास एक संदिग्ध को रोका और उसकी बाइक पर छिपाकर रखी गयी 70 नशीली गोलियां बरामद कीं। पूछताछ में गन्ना गांव में उसकी पत्नी से 50 अतिरिक्त गोलियां बरामद हुईं और बाद में दोनों पर मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी लंबे समय से नशीली दवाओं के व्यापार में शामिल हैं और लाभ के लिये पड़ोसी गांवों और क्षेत्रों में नशीली गोलियां आपूर्ति करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें