Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सांझ केंद्र अमृतसर ने “रुख मित्र ड्राइव” के तहत स्कूलों में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

July 15, 2026

सांझ केंद्र अमृतसर ने “रुख मित्र ड्राइव” के तहत स्कूलों में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पंजाब डेस्क : माननीय स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस, कम्युनिटी अफेयर्स डिवीज़न, चंडीगढ़, पंजाब तथा कमिश्नर ऑफ़ पुलिस अमृतसर के दिशा-निर्देशों के अनुसार, डिस्ट्रिक्ट कम्युनिटी ऑफिसर अमृतसर, परविंदर कौर के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट सांझ केंद्र अमृतसर ने सामाजिक ज़िम्मेदारी निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य लोगों, विशेषकर विद्यार्थियों और युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करना था।

इस दौरान पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से पौधों की देखभाल का संकल्प लेने की अपील की गई। परविंदर कौर ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने का आह्वान किया। सांझ केंद्र ने विश्वास जताया कि ऐसे अभियान समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें