मोगा में पीड़ित परिवारों से मिले सचिन पायलट, मान सरकार पर बरसे
Dalip Kumar
Sachin Pilot Slams Punjab Government Over Rising Crime : मोगा। पंजाब में बढ़ते अपराध और नशे की समस्या को लेकर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला तेज कर दिया है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह, एआईसीसी सचिव रविंदर राव दलवी और वरिष्ठ नेता विजय इंदर सिंगला ने मोगा पहुंचकर विभिन्न हत्याकांडों में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल विज्ञापनों से सरकार नहीं चलती, बल्कि जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने अपराध और नशे पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/528970.mp4इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने जिले में विभिन्न हत्या की घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों से मुलाकात कर उनके साथ दुख साझा किया और उनकी समस्याएं सुनीं। नेताओं ने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को जरूरत के अनुसार कांग्रेस पार्टी की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने जून 2023 में मोगा में ज्वेलर्स कारोबारी परमिंदर सिंह विक्की की हत्या के मामले में उनके बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। इसके अलावा 18 सितंबर 2023 को गोली मारकर हत्या किए गए कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान एवं गांव के नंबरदार बलजिंदर सिंह बल्ली के परिवार से भी मुलाकात का कार्यक्रम रखा गया।इसी तरह गांव भिंडर कलां में 3 जनवरी 2026 को गोली मारकर हत्या किए गए कांग्रेस के पूर्व पंचायत सदस्य उमरसीर सिंह के परिवार से भी मिलने की योजना थी। इस अवसर पर सचिन पायलट ने पंजाब की कानून-व्यवस्था और नशे की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में बढ़ते अपराध और नशे के मुद्दे को गंभीरता से लेने की जरूरत है। सरकार को आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करने के बजाय जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
पायलट ने कहा कि सिर्फ विज्ञापनों में तस्वीरें छपवाने से सरकार नहीं चलती, बल्कि जनता की समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अपराध की घटनाओं के कारण आम लोगों और व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा हो रही है। ऐसे में सरकार को कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल राजनीतिक मुकाबला करना नहीं है, बल्कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके हक में आवाज उठाना भी है।उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों से बातचीत कर उनकी परेशानियों को समझा गया है। परिवारों को जिस तरह की मदद की जरूरत होगी, पार्टी की ओर से हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी जल्द पंजाब आएंगे। आम आदमी पार्टी के कुछ सांसदों के भाजपा में जाने के घटनाक्रम का जिक्र करते हुए पायलट ने कहा कि राजनीतिक परिस्थितियों के बीच कांग्रेस जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देती रहेगी।मुख्यमंत्री भगवंत मान के उस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, जिसमें नशे के मुद्दे पर विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगाया गया था, पायलट ने कहा कि सरकार को आरोप लगाने के बजाय पंजाब के वास्तविक हालात पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे और अपराध की समस्या से निपटने के लिए गंभीरता से काम करने की जरूरत है, ताकि आम नागरिकों और कारोबारियों में सुरक्षा का विश्वास कायम हो सके।