Site icon Dainik Savera Times

शिअद (अमृतसर) आज पंजाब में रोकेगा ट्रेनें

Special Train Service

Special Train Service

लुधियाना। बंदी सिहों की रिहाई व डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह व उसके साथियों पर दर्ज मामलों को रद्द कर रिहा करने व अन्य मांगों को लेकर शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) ने सोमवार को पंजाब में ट्रेनें रोकने का ऐलान किया है। पार्टी के महासचिव महिंद्र पाल सिंह ने इस बारे में सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर यह ऐलान किया। जिसके मुताबिक सोमवार 4 मार्च को सुबह 11 से 3 बजे तक पंजाब भर में ट्रेनें रोकी जाएंगी। उधर, शिरोमणि अकाली दल(अमृतसर) के रेल रोको के आंदोलन के ऐलान के बाद रेलवे सुरक्षा एजेंसियों ने भी सर्तकता बढ़ा दी है। वीडियो में महिंद्रपाल सिंह ने कहा कि पार्टी प्रधान स्मिरनजीत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब में अलग-अलग जगहों पर रेल ट्रैक पर धरना दिया जाएगा।

बंदी सिखों की रिहाई व अमृतपाल व उसके साथियों पर दर्ज मामले रद्द कर उन्हें रिहा करने के साथ-साथ किसानों की मांगों को भी जल्द माना जाए और उनके सभी मलसे हल किए जाएं। किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसान शुभकरण की मौत को लेकर भी उसके परिवार को इंसाफ दिया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी वर्करों की डय़ूट्यिां लगाई गई हैं जो अपने-अपने इलाकों में ट्रेनों को रोकेंगे।

Exit mobile version