Site icon Dainik Savera Times

कनाडा में भयानक सड़क हादसा, बस पलटने से पंजाब के युवक सहित 4 लोगों की मौत, अन्य घायल

अमृतसर: कनाडा देश में सड़क हादसे में अमृतसर के एक युवक की मौत की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार वैंकूवर-केलोवाना मार्ग पर कल एक बस पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इस हादसे में जिला अमृतसर के बुताला गांव के करणजोत सिंह सोढ़ी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक चार महीने पहले वर्क परमिट पर कनाडा गया था। जिसकी मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Exit mobile version