Site icon Dainik Savera Times

बघेलेवाला में शिरोमणि अकाली दल की बूथवार बैठक, सन्नी गिल ने कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी में जुटने का दिया आह्वान

मोगा: आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शिरोमणि अकाली दल की ओर से हलका मोगा में पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथवार बैठकों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में हलका मोगा के इंचार्ज संजीत सिंह संनी गिल ने गांव बघेलेवाला में डॉ. सरबजीत सिंह संघा के निवास पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर संजीत सिंह सन्नी गिल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए हलके के प्रत्येक गांव में बूथ स्तर पर बैठकें की जा रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। सन्नी गिल ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को मुख्यमंत्री बनाना है।

उन्होंने दावा किया कि 2027 में शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनना तय है, क्योंकि आम आदमी पार्टी की सरकार से लोगों का मोहभंग हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के विकास के लिए खर्च होने वाला पैसा अन्य कार्यों में खर्च किया जा रहा है, जबकि दूसरे राज्यों के समाचार पत्रों में विज्ञापनबाजी पर भी सरकारी धन खर्च किया गया। उन्होंने कहा कि इसके कारण पंजाब विकास के मामले में पिछड़ गया है।

सन्नी गिल ने बताया कि शिरोमणि अकाली दल की ओर से अपना चुनावी घोषणा पत्र घर-घर पहुंचाने की मुहिम 6 अक्टूबर से शुरू की जा रही है। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा सरकार बनने पर किए गए वादों, प्रदेश के लिए प्रस्तावित नई योजनाओं तथा विभिन्न वर्गों के लिए योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से पार्टी का प्रदेश के लोगों के साथ सीधा संपर्क स्थापित किया जाएगा।

इस मौके पर नसीब सिंह पूर्व सरपंच, सरबजीत सिंह चहल, सुखदीप सिंह बराड़, गुरतेज सिंह, बाबा जनक सिंह, बिक्कर सिंह पूर्व सरपंच सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

📍 Location: मोगा

Exit mobile version