Site icon Dainik Savera Times

शिअद नेता बिक्रम मजीठिया PM Modi की मां हीराबेन के निधन पर जताया दुःख

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का आज शुक्रवार सुबह 3.30 बजे निधन हो गया। उन्होंने अहमदाबाद में आज अंतिम सांस ली। हीराबेन को मंगलवार को साँस में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार गांधीनगर के श्मशान घाट में किया गया, जहां पीएम मोदी ने मां के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।

इस दुखद समाचार के बाद देशभर में शोक की लहर है। वहीं अकाली दल के नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने भी ट्वीट कर पीएम मोदी की माँ के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, पीएम नरेंद्र मोदी जी की माता हीराबेन मोदी जी के निधन से दुखी हूं। मोदी परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

Download करें दैनिक सवेरा Mobile App

For Android- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dainik.dainiksavera.dainiksavear

For Apple- https://apps.apple.com/in/app/dainik-savera-times/id1602225823

Exit mobile version