SAD Leader House Firing : समाना के गांव गुलजारपुरा थरुआ में अकाली नेता हरदीप सिंह के घर पर फायरिंग हुई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया।
2 करोड़ रुपये की मांगी फिरौती
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले ही हरदीप सिंह को फोन पर 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। धमकी में कहा गया कि अगर मांग पूरी नहीं हुई, तो उन्हें और उनके बेटे को जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद ही उनके घर पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
स्थानीय पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान और जल्द गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस पूरी घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें साफ़ साफ़ देखा जा सकता है की हमलावर अकाली नेता के घर पर फायरिंग कर रहे है।
ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: 21 दिसंबर के पेट्रोल-डीजल रेट जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं इनकी कीमतें

