Site icon Dainik Savera Times

अमलोह में सफाईकर्मी 31 मार्च तक हाजिरी लगाकर ड्यूटी से हुए फरलो, सैनेटरी क्लर्क और मेट निलंबित

अमलोह/फतेहगढ़ साहिब: अमलोह विधानसभा क्षेत्न के विधायक गुरिंदर सिंह गैरी व¨ड़ग ने आज सुबह साढ़े सात बजे अमलोह नगर कौंसिल का औचक निरीक्षण किया। सफाई कर्मियों का रजिस्टर चैक किया तो सभी सफाई कर्मी हाजिर थे किंतु, गलियों में कोई भी ड्यूटी नहीं दे रहा था। सभी सफाई कर्मी 31 मार्च तक अपनी हाजिरी लगा चुके थे। विधायक गैरी सफाई कर्मचारियों की उपिस्थति जांचने के लिए फील्ड में गए, लेकिन वहां भी सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिले।

सफाई कर्मचारियों की उपिस्थति रजिस्टर की जांच की तो पाया कि कर्मचारियों ने 31 मार्च तक की उपिस्थति पहले ही दर्ज करा दी है, जबकि 31 मार्च आने में अभी चार दिन बाकी हैं। नगर कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी बलजिंदर सिंह और सैनेटरी इंस्पैक्टर हुस्न लाल को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जबकि नगर कौंसिल अमलोह के सफाई क्लर्क लक्ष्मण मेहता व सफाई मेट परमजीत को निलंबित कर दिया गया।

विधायक गैरी वड़िंग ने कहा कि मुख्यमंत्नी भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के सर्वपक्षीय विकास के लिए डटकर काम कर रही है तथा आम लोगों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल कर रही है, वहीं दूसरी ओर नगर कौंसिल के अधिकारी अपनी ड्यूटी गैर-जिम्मेदाराना ढंग से निभा कर सरकार की छवि को धूमिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा समय की पाबंदी सुनिश्चित की जाएगी ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों में अपने कार्य करवाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें- Adhik Maas 2026: कब से शुरू होगा अधिक मास, जानें इस दौरान क्या करें और किन कामों से रहें दूर

Exit mobile version