Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

लंबित मांगों को लेकर सफाई सेवकों ने प्रदर्शन करके प्रस्ताव की कापियां जलाई

March 11, 2026

लंबित मांगों को लेकर सफाई सेवकों ने प्रदर्शन करके प्रस्ताव की कापियां जलाई

पटियाला: म्यूनीसिपल कर्मचारी एक्शन कमेटी पंजाब व सफाई सेवक यूनियन पंजाब के आह्वान पर नगर निगम पटियाला यूनियन की संघर्ष कमेटी सहित अन्य संगठनों ने लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सफाई सेवक यूनियन नगर निगम पटियाला, टैक्निकल कर्मचारी यूनियन ए टैंक नगर निगम पटियाला, कर्मचारी दल यूनियन नगर निगम पटियाला, टैक्निकल कर्मचारी दल यूनियन नगर निगम पटियाला, टैक्निकल ठेका सीवरमैन यूनियन नगर निगम पटियाला, रोड गैंग साखा यूनियन नगर निगम पटियाला, संयुक्त संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष सुनील कुमार बिडलान, कृष्ण गिल उपाध्यक्ष, चेयरमैन प्रेम लता विजय कल्याण, महासचिव राजेश कुमार मन्नी, संयुक्त सचिव परविंदर गोल्डी, प्रिंस अध्यक्ष स्टेज सचिव सम्मी सोडे, बाबूलाल टीम, मनोज कुमार शर्मा विक्की कुमार गिल प्रैस सचिव कार्यकारी सदस्य, मुकेश के माध्यम से रिंकू वैद, अमनदीप शर्मा व पूरी टीम ने लंबे समय से लंबित सभी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

उनकी मांगों में पुरानी पैंशन की बहाली, बिना किसी शर्त के कच्चे वेतन को परमानैंट करना, दस साल की पॉलिसी रद्द करना, हमारे पांच साल के पे कमीशन का बकाया देना, 16 परसेंट की किस्त का पैसा पंजाब सेशन के बजट में शामिल किया जाए। आज सांझी संघर्ष कमेटी ने दस साल की पॉलिसी जलाई और सरकार मुदार्बाद के नारे लगाए। इस मौके पर सुनील कुमार बिडलान, अध्यक्ष, सांझी संघर्ष कमेटी, केवल कृष्ण, अध्यक्ष, कर्मचारी दल यूनियन, शम्मी सोडे, महासचिव, सफाई सेवक यूनियन, पटियाला, परविंदर गोल्डी, महासचिव, कर्मचारी, पटियाला, विक्की कुमार गिल, अध्यक्ष, अमन कुमार शर्मा, अध्यक्ष, रोड गैंग सखा, बलविंदर सिंह, महासचिव, टेक्निकल कर्मचारी दल, गुरचरण सिंह, कैशियर, अनिल कुमार, कर्मचारी दल, मनोज कुमार, महासचिव, कर्मचारी दल, सुनीता रानी इंस्पेक्टर, राज कुमार इंस्पेक्टर, प्रदीप कुमार, कुलदीप कुमार, बॉबी गागट, कुणाल, बिन्नी कंदर, अजय कुमार, रिंकू वैद, गगन कुमार, अमित कुमार इंस्पेक्टर, रविंदर कुमार गागट, मुकेश कुमार इंस्पेक्टर, काका राम चेयरमैन, राजिंदर सहोता इंस्पेक्टर, राजिंदर कुमार, राकेश कुमार लाडी इंस्पैक्टर, राकेश कुमार फौजी आदि शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें