Site icon Dainik Savera Times

जालंधर कैंट स्टेशन पर सुरक्षा नियमों की उड़ रही धज्जियां; पार्सल ढोने के लिए ट्रैक पार कर रहे कर्मचारी

जालंधर: जालंधर कैंट स्टेशन पर पार्सल ढुलाई के दौरान गंभीर लापरवाही देखने को मिली। स्टेशन पर पार्सल कर्मचारियों द्वारा एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक सामान ले जाने के लिए ट्रैक पार किया जा रहा है। इस दौरान कर्मचारियों को भारी बोझ उठाकर पटरियों के ऊपर से गुजरते देखा गया, जबकि नियमों के अनुसार फुटओवर ब्रिज या निर्धारित रास्ते का उपयोग किया जाना चाहिए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जल्दबाजी में पार्सल पहुंचाने के लिए ट्रॉली और बोरियां सीधे ट्रैक पार कर ले जाई जा रही हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने भी इस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब आम लोगों को पटरियां पार करने से रोका जाता है तो कर्मचारियों द्वारा ऐसा करना खतरनाक है। रेलवे प्रशासन की ओर से इस मामले में सख्ती बरतने और पार्सल ढुलाई के लिए सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठ रही है ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Exit mobile version