Site icon Dainik Savera Times

2030 तक 1 ट्रिलियन डिजिटल इकॉनमी का विकास करने के उद्देश्य में सेल्सफोर्स का रहेगा उल्लेखनीय योगदान

चंडीगढ़: सीआरएम में ग्लोबल लीडर, सेल्सफोर्स ने आज भारत में डिजिटल परिवर्तन लाने की अपनी प्रतिबद्धता के साथ चंडीगढ़ में हुआ सुदृढ। यह कदम 2030 तक 1 ट्रिलियन डिजिटल अर्थव्यवस्था का विकास करने के उद्देश्य में सेल्सफोर्स का योगदान देने के लिए उठाया गया है। सेल्सफोर्स के लिए चंडीगढ़ भारत में विकसित होते हुए मुख्य बाजारों में से एक है, जो टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सेल्सफोर्स आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस (एआई) और ऑटोमेशन की परिवर्तनकारी शक्ति की मदद से सभी आकारों और क्षेत्रों के व्यवसायों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह अभियान ग्राहकों के साथ व्यवहार में अभूतपूर्व परिवर्तन लेकर आएगा और असाधारण व्यवसायिक मूल्य का निर्माण करेगा। हरियाणा और पंजाब पिछले सालों में उत्तर भारत में सेल्सफोर्स के लिए प्रमुख स्टार्टअप परिवेश के रूप में विकसित हुए हैं।

हरियाणा में 20 से अधिक स्टार्टअप हैं। यहाँ हुई यह तीव्र वृद्धि क्षमता निर्माण कार्यक्रमों, मजबूत फंडिंग और संस्थागत सहयोग, बाजार की ज्यादा पहुँच, और विस्तृत इनक्यूबेशन एवं मेंटरशिप सेवाओं की मदद से हुई, जिनसे क्षेत्र में उद्यमिता के परिवेश को बढ़ावा मिला। सेल्सफोर्स के स्किलिंग कार्यक्रमों की सफलता के साथ हरियाणा, पंजाब, और एनसीआर में लर्नर्स की संख्या बढ़ी है, जिनमें 36 प्रतिशत महिलाएं हैं।

साथ ही सेल्सफोर्स के कौशल कार्यक्रमों में 250 से ज्यादा कॉलेजों ने हिस्सा लिया, जिससे इस क्षेत्र में कुशल कार्यबल का निर्माण करने का संगठित प्रयास प्रदर्शित होता है। क्षेत्र में कंपनी के विकास और भविष्य की योजना के बारे में सेल्सफोर्स इंडिया के वीपी, डिजिटल, निशांत कालरा ने कहा, ‘‘चंडीगढ़ सेल्सफोर्स के पार्टनर एवं स्टार्टअप परिवेश में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है।

भारत में टेक्नोलॉजी बहुत तेजी से अपनाई जा रही है। चंडीगढ़ अपने विकसित होते हुए आईटी सेक्टर, उभरते हुए स्टार्टअप परिवेश और कृषि एवं फार्मास्युटिकल निर्माण में अपने मुख्य योगदान के कारण हमारी विकास योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण है। हम यहाँ पर अपनी मजबूत पहुँच स्थापित करने और डिजिटल परिवर्तन के सफर में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि सभी आकारों के व्यवसायों को बेहतर अनुभव प्रदान किया जा सके।’’

ग्राहकों को बेहतर व्यवसायिक मूल्य प्रदान करने के महत्व के बारे में नरेश खोसला, डायरेक्टर, क्वाड्राफ्रंट टेक्नोलॉजीज़ प्राईवेट लिमिटेड ने कहा, ‘‘सेल्सफोर्स के साथ हमारी साझेदारी ग्राहकों को बेहतरीन मूल्य प्रदान करने में अहम भूमिका निभा रही है। सेल्सफोर्स के अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म्स द्वारा हमने विश्व स्तर के समाधान तैयार किए हैं, जो व्यवसायों के लक्ष्यों के अनुरूप हैं। सेल्सफोर्स के साथ हम न केवल प्रक्रियाओं को व्यवस्थित बनाकर उन्हें अपनाए जाने में सुधार ला रहे हैं, बल्कि ग्राहक सेवा में नए मानक भी स्थापित कर रहे हैं ताकि उनके साथ हर व्यवहार प्रभावशाली हो और हर समाधान उनकी सफलता के लिए अनुकूलित हो।

हर बाजार, औद्योगिक क्षेत्र को सेवा देने की हमारी क्षमता और व्यवसाय के जटिल परिवेश में सेल्सफोर्स के सुगम एकीकरण को सेल्सफोर्स द्वारा 2023 में एपीएसी पार्टनर ऑफ द ईयर पुरस्कार के साथ क्वाड्राफोर्ट प्रदान करके सम्मानित किया गया है।” कणिक अरोड़ा, सीईओ एवं को-फाउंडर, सेल्सएजेंट्स एआई ने कहा, ‘‘चंडीगढ़ का तेजी से विकसित होता हुआ परिवेश शहर में इनोवेशन और उद्यमिता की गतिशील भावना का प्रमाण है।

हमें सेल्सफोर्स अपने ऑपरेशंस में सुधार लाने, ग्राहकों के साथ संबंधों को मजबूत करने और अपने फुटप्रिंट्स का विस्तार करने के लिए टेक्नोलॉजिकल बढ़त प्रदान करता है, जो हमारी वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सेल्सफोर्स टूल्स की मजबूत क्षमताओं की मदद से हम न केवल बाजार में होते परिवर्तनों के साथ तेजी से तालमेल बिठाने, बल्कि तेजी से विकसित हो रहे इस डायनामिक परिवेश में बढ़त बनाने में भी समर्थ बनते हैं। भारत विश्व में सेल्सफोर्स के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है।

हाल ही में की गई घोषणा से इस देश के प्रति हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है। सेल्सफोर्स ने हाल ही में भारत में अपना पब्लिक सेक्टर डिवीज़न लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य सरकारी एजेंसियों और सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों को सेल्सफोर्स टेक्नोलॉजी की मदद से नागरिक सेवाओं में सुधार लाने में समर्थ बनाना था। कंपनी ने पहला मेड-फॉर-इंडिया डिजिटल लेंडिंग उत्पाद भी पेश किया,

जो भारतीय बाजार की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया गया है। इस कार्यक्रम में वृद्धि लाने, ग्राहक संबंधों में सुधार लाने, कर्मचारियों की उत्पादकता बढ़ाने में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका प्रदर्शित की गई, जिससे भारत में इनोवेशन और डिजिटल परिवर्तन लाने की सेल्सफोर्स की प्रतिबद्धता को बल मिलता है। सेल्सफोर्स में वर्तमान में भारत में 11,000 कर्मचारी काम करते हैं।

Exit mobile version