Site icon Dainik Savera Times

सलिल कपूर ने प्रदेश अध्यक्ष केवल ढिल्लों व अन्य लीडरशिप की उपस्थिति में संभाला बीजेपी अमृतसर के जिलाध्यक्ष का पद

अमृतसर : बीजेपी अमृतसर शहरी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सलिल कपूर द्वारा अधिकारिक रूप से भाजपा अमृतसर शहरी का अपना पदभार संभाल लिया। भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों व अन्य प्रदेश लीडरशिप सहित पूर्व जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने सलिल कपूर को जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करवाया तथा उनका मुंह मीठा करवाया।

ताजपोशी के समरोह के दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सलिल कपूर को उनके समर्थक व कार्यकर्ता अपने कन्धों पर उठाकर कार्यालय के अंदर स्टेज तक लाए। केवल सिंह ढिल्लों ने कार्यक्रम के दौरान सलिल कपूर को बधाई देते उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को एक नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। सलिल कपूर ने पदभार संभालने के बाद प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरे उतरेंगे। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के मान-सम्मान की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता होगी।

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। मंच का संचालन जिला महासचिव मनीष शर्मा ने किया। नए जिलाध्यक्ष सलिल कपूर के स्वागत में बीजेपी अमृतसर शहरी के हजारों की संख्या में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपने नए जिलाध्यक्ष का जयघोष के नारों के साथ स्वागत किया।

इस मौके मंच पर पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, केडी भंडारी, बख्शी राम अरोड़ा, राजिंदर मोहन सिंह छीना, राकेश गिल, रीना जेटली, सूरज भारद्वाज, राजेश हनी, आनंद शर्मा, सुरेश महाजन, नरेश शर्मा, डॉ. राम चावला, सुखमिंदर सिंह पिंटू, कुमार अमित, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, गुरप्रताप सिंह टिक्का, अजयबीर पाल सिंह रंधावा. संजीव कुमार आदि उपस्थित थे।

 

Exit mobile version