Site icon Dainik Savera Times

शादी समारोह में डांसर और शख्स के बीच मारपीट का वीडियो वायरल होने बाद समराला पुलिस ने चार लोगों पर मामला किया दर्ज

समरालाः (लखविंदर)। समराला की बारात का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें स्टेज पर डांस कर रही लड़की की शादी में आए कुछ लड़कों से किसी बात पर झड़प हो जाती है। जिसका वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद डीएसपी समराला तरलोचन सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन अज्ञात लोगों समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। डीएसपी ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी खन्ना की तरफ से तुरंत कार्रवाई की गई जिसके तहत जगरूप सिंह और उसके तीन साथियों पर धारा 294,506,509 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जगरूप सिंह खुद भी एक पुलिसकर्मी है जो लुधियाना में ड्यूटी पर तैनात है। वहीं तीन अज्ञात की भी जल्द पहचान कर ली जायेगी।

Exit mobile version