- विज्ञापन -

पंजाब भर में किसान जत्थेबंदियों का चक्का जाम, प्रदर्शन में आढ़ती और राईस मिलर्स भी शामिल

किसानों ने पुरे पंजाब में 3 बजे तक चक्का जाम किया है और किसान 12 बजे से सड़कों और रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं।

- विज्ञापन -

जालंधर: पंजाब में संयुक्त किसान मोर्चा ने घोषणा की है कि वे आज राज्य भर में विभिन्न स्थानों पर सड़कें जाम रहेंगी। ये प्रदर्शन धान खरीद को लेकर किया जा रहा है। वहीं, इस प्रदर्शन में किसानों के साथ आढ़ती और राईस मिलर्स भी शामिल है। किसानों ने पुरे पंजाब में 3 बजे तक चक्का जाम किया है और किसान 12 बजे से सड़कों और रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न संगठनों के किसानों ने धन्नोवाली के पास जालंधर दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया है। किसानों ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वे आज राज्य भर में विभिन्न स्थानों पर सड़कें जाम करेंगे।

किसानों ने धन्नोवाली के पास जालंधर दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया

एसकेएम नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि पंजाब में यह पहली बार है कि सरकार धान की खरीद करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि किसान संगठन विरोध के अगले कदम पर फैसला लेने के लिए 14 अक्टूबर को बैठक करेगा।

मुख्य सड़कें धन्नोवाली में जालंधर-लुधियाना राजमार्ग और भोगपुर में जालंधर पठानकोट राजमार्ग के पास होंगी। सड़क जाम को लेकर जालंधर शहर और ग्रामीण पुलिस अधिकारी अलर्ट पर हैं। यह निर्णय हाल ही में चंडीगढ़ में हुई बैठक में लिया गया। आज यानी रविवार को तीन घंटे के लिए सड़कें जाम रहेंगी। इसकी घोषणा संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलवीर सिंह राजेवाल ने की।

 

- विज्ञापन -

Latest News