Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sandeep Nangal Ambia हत्याकांड केस का ट्रायल शुरू, कोर्ट में पेश हुए आरोपी

August 20, 2023

Sandeep Nangal Ambia हत्याकांड केस का ट्रायल शुरू, कोर्ट में पेश हुए आरोपी

जालंधर (पंकज) : इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड मामले से जुडी बड़ी खबर सामने आई है। संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड केस का ट्रायल शुरू हो गया है। पुलिस ने हत्या की जांच के बाद कोर्ट में अपनी चार्जशीट पेश कर दी थी। कोर्ट में राजिंदर, मनजोत, सचिन कोर्ट में पेश हुए। दिल्ली की तिहाड़ जेल से कौशल चौधरी, विकास माहले अमित डागर, और अमृतसर और मॉडर्न जेल कपूरथला सेफतेह सिंह उर्फ युवराज, सिमरनजीत उर्फ जुझार सिंह उर्फ गैंगस्टर, यादविंदर सिंह पेश किए गए। हरिंदर सिंह फौजी और विकास महे उर्फ विकास दहिया कोर्ट में पेश नहीं हुए। तीन आरोपियों के पेश न होने के चलते कोर्ट ने 21 अगस्त को दोबारा सुनवाई की डेट रख दी है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश करने के लिए कहा है। 21 अगस्त की सुनवाई पर सभी आरोपियों पर चार्ज फ्रेम किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें